फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उन पर माफी मांगने का दवाब बनाया गया…’, विवाद के बीच रहमान के सपोर्ट में उतरे ‘मसान’ फेम लेखक वरुण ग्रोवर

Mon, 19 Jan 2026 07:11 PM IST
आकाश खरे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

A R Rahman Controversy: हाल ही में ए आर रहमान ने हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में हो रहे सांप्रदायिक भेदभाव के बारे में बात की थी। इसके बाद से ही संगीतकार को फिल्मी दुनिया के लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया झेलनी पड़ रही है। जहां ज्यादातर लोग इसे गलत बता रहे हैं, वहीं कुछ कलाकारों ने रहमान का साथ भी दिया है।
विज्ञापन
वरुण ग्रोवर और एआर रहमान - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ए आर रहमान ने अपने हालिया इंटरव्यू ने म्यूजिक इंडस्ट्री के बारे में कई विवादित बयान दिए थे। संगीतकार ने कहा था कि म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें सांप्रदायिकता झेलनी पड़ रही है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद गायक शान, लेखक-गीतकार जावेद अख्तर और अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत समेत कई कलाकारों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद रहमान ने रविवार को एक वीडियो साझा कर पूरे मामले पर सफाई देते हुए माफी मांगी। अब इस मुद्दे पर गीतकार वरुण ग्रोवर ने रहमान का सपोर्ट किया है।

यह खबर भी पढ़ें: क्यों विवादों में हैं एआर रहमान?: कंगना बोलीं- आप नफरत में अंधे हो गए; जावेद अख्तर बोले-ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ

विज्ञापन


वरुण ग्रोवर ने क्या कहा? 
रहमान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लेखक-गीतकार वरुण ग्रोवर ने एक ट्वीट साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘तीन दशकों से एक सफल कंपोजर रहे इंसान को निशाने पर लिया जा रहा है। वो भी तब जब उसने बड़ी ही विनम्रता से उसके साथ हुए अनुभवों पर अपनी राय रखी। उसे निशाने पर लेने लोग खुद फिल्मी दुनिया का हिस्सा भी हैं। यहां तक की दबाव में उससे इस मामले पर मांफी भी ले ली गयी। यह अपने आप में ही सांप्रदायिकता का उदाहरण है।’

 

विज्ञापन

एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम

रहमान ने सफाई देते हुए यह कहा 
इससे पहले ऑस्कर विजेता रहमान ने अपने दिए बयान के लिए एक वीडियो शेयर कर मांफी मांगी थी। रहमान ने इस वीडियो में कहा, ‘मेरे लिए संगीत अपनी संस्कृती को सम्मान देने का जरिया रहा है। मैं खुद को बेहद खुशनसीब मानता हूं कि मैं भारतीय हूं, क्योंकि यह पहचान मुझे ऐसी जगह बनाने की शक्ति देती है, जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को महत्व दिया जाता है। मैंने सिर्फ वही साझा किया, जो मैंने अनुभव किया है। मेरी फितरत में नफरत नहीं है और मैं हमेशा से ही एकता के पक्षधर रहा हूं।’

यह खबर भी पढ़ें: 'भारतीय होने पर गर्व है', टिप्पणी पर विवाद के बाद एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी; कहा- दुख पहुंचाने का मकसद नहीं था

इस वीडियो में रहमान ने नागालैंड के युवा संगीतकारों के साथ वेव समिट में ‘जला’ की प्रस्तुति का भी जिक्र किया। इसके अलावा फिल्म ‘रामायण’ के लिए संगीत कंम्पोज करने को भी सौभाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें