पिछले चार सालों से लगातार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीतने वाली विद्या बालन का नाम अब उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार हो गया है जिनको ध्यान में रखकर स्क्रिप्ट लिखी जाती है। यह बात एक बार फिर साबित हुई है।
सुजॉय घोष के बाद हाल ही में निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने भी यह बयान दे दिया है कि विद्या की वजह से उनकी फिल्म 'घनचक्कर' बन पायी हैं। वे कहते हैं कि यदि इस फिल्म की मुख्य कलाकार विद्या बालन न होतीं तो वे इस फिल्म को कभी नहीं बनाते। विद्या फिल्म 'घनचक्कर' में पंजाबी गृहणी की भूमिका निभा रही हैं।
फिलहाल 'घनचक्कर' के मामले में विद्या फिल्म की स्टोरी और अपनी भूमिका को लेकर बेहद खुश हैं। गुप्ता ने कहा कि उन्होंने मेरे काम और फिल्म में कुछ संभावनायें देखीं। जिसके बाद वह फिल्म से जुड़ी। 'घनचक्कर' में विद्या बालन एक बार फिर इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण विद्या के पति सिद्धार्थ राय कपूर की कंपनी यूटीवी ने किया है।