फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएसिस ऑफ होप: पर्यावरण दिवस पर दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का एलान, ऐसे देख सकेंगे बेहतरीन फिल्में

Sat, 05 Jun 2021 12:23 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।
  • फिल्म डिवीजन ने दो दिवसीय ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है।
  • इस फिल्म महोत्सव को ‘ओएसिस ऑफ होप’ नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस 2021 - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 5 जून के दिन दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। इस खास मौके पर भारत का फिल्म प्रभाग दो दिवसीय ऑनलाइन फिल्म महोत्सव का आयोजन करेगा। 

विज्ञापन


इस फिल्म महोत्सव को ‘ओएसिस ऑफ होप’ नाम दिया गया है। इसमें 5 और 6 जून को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी फिल्मों को शामिल किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए फिल्म डिवीजन की ओर से ट्वीट किया गया है। 

इसके अलावा मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग (एमआईबी) की ओर से फिल्मों के बारे में जानकारी दी गई। इस फिल्म फेस्टिवल में कुल छह फिल्मों को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन

 



महोत्सव में प्लास्टिक वर्ल्ड (सात मिनट), द जंगल मैन लोया (21 मिनट), लिविंग द नेचुरल वे (76 मिनट), सालुमराडा थिमक्का (43 मिनट), क्लाइमेट चेंज (14 मिनट), माय सन निओ (15 मिनट) जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी। इन फिल्मों की स्ट्रीमिंग फिल्म डिवीजन की वेबसाइन और यूट्यूब चैनल पर होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें