सनी लियोनी पिछले काफी दिनों से लगातार मुश्किलों में हैं। उन्होने अपने बारे में हो रही बातों पर हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ कई सवालों के खुलकर जवाब दिए।
साथ ही सनी ने अपने दिल के कई राज भी साझा किए हैं। सनी का कहना है कि उनकी फिल्में लगातार बेहतर कर रही हैं जो उनके लिए खुशी की बात है। सनी अपने ऊपर फिल्माए गए गानों की सफलता से भी काफी खुश हैं।
भारत में तो कोई भी एफआईआर करा सकता है
अपने ऊपर हो रहे मुकदमों और एफआईआर पर सनी का कहना है कि मैं और मेरे पति डेनियल सबके आसान टारगेट हैं। उनका कहना है कि वो भारतीय कानून को समझने की कोशिश कर रही हैं।
सनी का कहना है कि भारत में कोई एफआईआर दर्ज करा सकता है और मुझे खुद का बचाव करना पड़ता है। ये सब दुखी करने वाला होता है। इससे मन को ठेस लगती है।
हां, यहां बहुत से लोग मेरा बिस्तर बांधना चाहते हैं।
सनी का कहना है कि ये सच है कि कुछ लोग नही चाचहते कि मैं फिल्मों में काम करूं। सनी कहती हैं कि मै डरूंगी नहीं मैं एक फाइटर हूं। सनी का कहना है कि उनके पति ने उनसे इस बारे में बात की थी।
लेकिन सनी का कहना है कि उन्होने साफ कर दिया कि वो कहीं नहीं जाने वाली हैं। वो हर बात का डटकर मुकाबला करेंगी और कहीं नहीं जाएंगी।
'मेरे पास दुनिया का सबसे अच्छा पति है'
सनी का कहना है कि जब कोई शादीशुदा मर्द मेरे साथ शूटिंग कर रहा होता है तो उसकी पत्नी असुरक्षा की भावना के साथ रहती है। उसे लगता कि मैं उसके पति को खा जाऊंगी।
सनी का कहना है कि मुझे कोई पति या बॉयफ्रेंड नहीं चाहिए। मेरे पास दुनिया का सबसे अच्छा पति है। इसलिए मुझे किसी के पति की क्या जरूरत है।
मेरा सेलेना जेटली से फ्लैट का कोई झगड़ा नहीं है
सनी का कहना हे कि उनका फ्लैट को लेकर सेलेना से कोई झगड़ा नहीं है। वो पिछले साल सितंबर में जुहू में शिफ्ट चगो चुकी हैं और ये काफी शानदार जगह है।
सनी का कहना है कि जुहू के घर से वो काफी खुश हैं। इसलिए किसी नए घर की तलाश के लिए उनके पास वक्त ही नहीं है।