बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर से फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं। आमिर खान ने वर्ष 2007 में फिल्म तारे जमीन पर का निर्देशन किया था।
फिल्म को न सिर्फ समीक्षकों ने बल्कि दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। आमिर एक बार फिर निर्देशन के मूड में हैं। चर्चा है कि आमिर के पास बर्फ नामक स्क्रिप्ट चार वर्ष से मौजूद है और अब वे इस पर फिल्म बनाना चाहते हैं।