बीते दिनों खबर आयी थी कि श्रीराम राघवन की वरूण धवन स्टारर फिल्म से ऐश्वर्या राय बच्चन वापसी कर सकती हैं।
अब खबर है कि ऐश्वर्या फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' का हिस्सा बन सकती हैं, जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं।
फराह खान इस समय फिल्म की कास्टिंग में व्यस्त हैं और वे भी चाहती हैं कि ऐश्वर्या इस फिल्म में किंग खान की हीरोइन बनें।
इस फिल्म से जुड़े लोगों की मानें तो ऐश्वर्या ने भले ही अब तक इस फिल्म के लिए 'हां' नहीं कहा है लेकिन वे इस फिल्म में रूचि ले रही हैं।
वे ब़डी फिल्म से वापसी करना चाहती हैं और यह उनके पास अच्छा अवसर है। शाहरूख और ऐश्वर्या ने लंबे समय से काम नहीं किया है।
'देवदास' उनकी पिछली रिलीज फिल्म थी। दर्शक इस जोड़ी को लंबे समय से साथ में देखना चाहते हैं।
वैसे सलमान खान की वजह से शाहरुख ने ऐश्वर्या को फिल्म चलते चलते से बाहर का रास्ता दिखा दिया था जिसके बाद दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए थे।
लेकिन बीते साल शाहरुख और ऐश ने अपने रिश्ते फिर से सुलझा लिया है।