फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म चलाने के लिए शाहिद बदलेंगे अपना लुक

Fri, 16 Aug 2013 02:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जी नहीं शाहिद कपूर प्रेम चोपड़ा से प्रभावित नहीं हैं। न ही वह किसी विदेशी खिलाड़ी को फॉलो कर रहे हैं। लेकिन फिर भी वह अपने बाल मुंडवाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


अगर सब कुछ ठीक रहा तो अभिनेता शाहिद कपूर विशाल भारद्वाज की शेक्सपीयर के नाटक 'हेमलेट' पर बनने वाली फिल्म 'हैदर' के लिए गंजे हो जाएंगे।

शाहिद अपने खास दोस्तों से यह बात शेयर कर चुके हैं कि यह किरदार उन्हें इतना प्यारा है कि वह परदे पर इसे सही तरीके से उतारने के लिए विग पहनने के बजाए अपने सिर को ही मुंडवा लेंगे।

शाहिद को अपने बाल बहुत अजीज हैं लेकिन इस किरदार पर उनका दिल आ गया है। इससे पहले शाहिद कपूर, विशाल भारद्वाज के साथ्ा कमीने जैसी सफल फिल्म कर चुके हैं।

वैसे शेक्सपीयर के इस नाटक पर विशाल ही नहीं बल्कि तिग्मांशु धूलिया, ओनिर और अनुराग कश्यप भी फिल्म बनाना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें