फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म के लिए मान जाएंगे सलमान?

Tue, 24 Sep 2013 07:42 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान का काम करने का तरीका बिल्कुल अलग होता है। ऐसे में उन्हें जो नया ऑफर मिल रहा है क्या वह उनको शूट करेगा।
विज्ञापन


सलमान खान के धर्मा प्रोडक्शन में काम करने के आसार बन रहे हैं। इधर करण जौहर लगातार उनके टच में हैं और वे चाहते हैं कि सल्लू के साथ जल्द ही एक फिल्म शुरू कर दें।

मिली जानकारी के मुताबिक करण जौहर के चर्चित टॉक शो कॉफी विद करण के नए सीजन की योजना बन चुकी है। इस शो की शुरूआत वे सलमान खान के साथ ही करना चाहते हैं।
विज्ञापन


सल्लू इसके लिए राजी भी हो चुके हैं। शो के अलावा करण की इच्छा है कि वे इस सुपर स्टार को किसी फिल्म में निर्देशित भी करें। लेकिन दिक्कत यही आ रही है कि सलमान के पास शूटिंग के लिए डेट्स की भारी किल्लत है।
विज्ञापन


'किक', 'नो एंट्री में एंट्री' और 'बड़े भइया' जैसी फिल्में पहले से ही उनके हाथ में हैं। इन फिल्मों के अलावा दर्जन भर बड़े निर्माता अपनी स्क्रिप्ट लेकर उनके पीछे पड़े हुए हैं। इन बड़े निर्माताओं में सुभाष घई भी एक हैं।

ऐसे में करण के साथ सलमान कब काम कर पाएंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। यह जरूर है कि अगर वे करण को प्रॉमिस करेंगे, तो उसे पूरा अवश्य करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें