स्टार प्लस के लोकप्रिय रिएलिटी शो 'नच बलिए 7' का फिनाले रविवार को होने जा रहा है। फिनाले में चार जोड़ियां-करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल, रश्मि देसाई-नंदिश संधू, अमृता खानविलकर-हिमांशु मल्होत्रा और मयूरेश-अजीशा शाह के बीच खिताबी टक्कर होगी। इस शो में प्रीति जिंटा के अलावा मशहूर लेखक चेतन भगत और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोंजी शो के निर्णायक हैं।