फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या अजय देवगन की जगह आएंगे सलमान खान?

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार प्लस के लोकप्रिय रिएलिटी शो 'नच बलिए 7' का फिनाले रविवार को होने जा रहा है। फिनाले में चार जोड़ियां-करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल, रश्मि देसाई-नंदिश संधू, अमृता खानविलकर-हिमांशु मल्होत्रा और मयूरेश-अजीशा शाह के बीच खिताबी टक्कर होगी। इस शो में प्रीति जिंटा के अलावा मशहूर लेखक चेतन भगत और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोंजी शो के निर्णायक हैं।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

क्या सलमान लेंगे अजय की जगह?

ये खबरें आ रहीं थीं कि फाइनल में अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म दृश्यम का प्रमोशन करने शो पर आ सकते हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि सलमान खान 'बजरंगी भाईजान' के प्रमोशन के लिए शो का हिस्सा बन सकते हैं।

बॉलीवुड के दबंग खान और सुपरस्टार सलमान खान डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' के फिनाले में इसके प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते नजर आ सकते हैं।

नच बलिए 7 शो के निर्माताओं की फिलहाल इस बारे में सलमान से बातचीत चल रही है। एक सूत्र ने कहा, "भाई (सलमान) और प्रीति जिंटा (शो की निर्णायक) साथ मिलकर शो में एक जादू चलाएंगे। उम्मीद है कि वह शो में आएं।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें