फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजय दत्त जब बाहर आएंगे, तब ही मुन्नाभाई बनाएंगे'

Tue, 09 Apr 2013 07:45 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई बम धमाके में हथियार रखने के मामले में सजा पा चुके अभिनेता संजय दत्त लोकप्रिय मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी फिल्म में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन


फिल्मकारों राजकुमार हीरानी और विधु विनोद चोपड़ा ने कहा है कि मुन्नाभाई की अगली सीरीज के लिए संजय का इंतजार किया जाएगा।

संजय को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में पांच साल की सजा सुनाई थी, जिसमें से 18 महीने की सजा वह पहले ही जेल में काट चुके हैं। अब उन्हें साढ़े तीन साल जेल में बिताने होंगे।

हीरानी और चोपड़ा द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘परदे का मुन्नाभाई असल मुन्ना भाई का इंतजार करेगा। संजय के रिहा होकर वापस आने पर ही अगली मुन्नाभाई बनाई जाएगी।’
विज्ञापन


हाल ही में संजय ने कहा था कि जेल में समय बिताना बहुत ही मुश्किल होगा, लेकिन मैं फिर भी तैयार हूं। मैं उस बंदर से पीछा छुड़ाना चाहता हूं, जो मेरी पीठ पर बैठा हुआ है। और पिछले 20 साल से मुझे डरा रहा है।
विज्ञापन


जेल से छूटते ही मैं सीधे मुन्नाभाई के सेट पर जाना चाहता हूं। हीरानी और चोपड़ा दोनों ने इच्छा जताई है कि सरकार संजय के मामले में उदारता दिखाए।

मुन्नाभाई की तीसरी फिल्म का निर्देशन ‘जॉली एलएलबी’ के निर्देशक सुभाष कपूर करेंगे। संजय इस समय अपनी अटकी पड़ी फिल्मों जंजीर, पुलिसगीरी, उंगली और पीके की शूटिंग पूरी करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें