राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' 100 करोड़ क्लब की तरफ तेजी से बढ़ रही है। टैक्स फ्री होने के बाद इस फिल्म के कारोबार में तेजी आयी है।
धावक मिल्खा सिंह की जिंदगी पर बनी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' अब पांच राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है। यह फिल्म अब महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गोवा और हरियाणा में टैक्स फ्री हो चुकी है।
टैक्स फ्री होने के असर इस फिल्म के कारोबार पर पड़ा है। रिलीज के तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी इस फिल्म का कलेक्शन नहीं गिरा है। यह फिल्म अब तक 88 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े से महज 12 करोड़ दूर है। उम्मीद की जा रही है कि यह इस सप्ताह तक 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। ऐसी उम्मीद इसलिए है क्योंकि 2 अगस्त को पड़ने वाले अगले शुक्रवार में भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।
100 करोड़ क्लब में आते ही यह फिल्म इस साल की चौथी सबसे सफल फिल्म बन जाएगी। इसके पहले 'ये जवानी है दीवानी', 'आशिकी 2' और 'रेस 2' फिल्में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।