फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या संजय की ख्वाहिश पूरी करेंगी ऐश ?

Mon, 05 Aug 2013 12:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी दौर में ऐश ने "इश्क कमीना", "कजरारे कजरारे" जैसे कई आइटम गाने किये हैं। लेकिन उस वक्त ऐश सिर्फ ऐश थीं और अब तो वह ऐश्वर्य राय बच्चन हैं। लेकिन इसके बावजूद संजय लीला भंसाली को विश्वास है कि ऐश उनके कहने पर उनकी फिल्म 'रामलीला' में आइटम नंबर जरूर करेंगी।
विज्ञापन


हालांकि संजय लीला का यह विश्वास अपनी पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को लेकर भी था। लेकिन माधुरी ने इसे सिर्फ अफवाह बता कर बात ही खत्म कर दी थी।

अब खबर है कि इन दिनों संजय ऐश्वर्य राय को मनाने में जुटे हैं। उन्होंने ऐश से बात भी की है और ऐश ने दिलचस्पी भी दिखाई है।

चूंकि ऐश भंसाली को अपने लोकप्रिय निर्देशकों में से एक मानती हैं तो शायद उनकी बात न टालें।

लेकिन ऐश उसे आइटम नंबर न कह कर साफतौर पर स्पेशल सांग कहलवाना चाहती हैं। अब देखना यह है कि वह भंसाली की ख्वाहिश वाकई पूरी हो पाती है कि नहीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें