फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर ने इसलिए हटा दिया रजनीकांत का वीडियो संदेश, भारत में ट्रेंड हो रहा #ShameOnTwitterIndia

Sun, 22 Mar 2020 07:41 AM IST
गौरव पाण्डेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

कोरोना वायरस के संक्रमण का असर कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करने वाला मेगा स्टार रजनीकांत का वीडियो ट्विटर ने हटा दिया है। ये जानकारी सामने आने के बाद से भारत में #ShameOnTwitterIndia हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण का असर कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करने वाला मेगा स्टार रजनीकांत का वीडियो ट्विटर ने हटा दिया है। ये जानकारी सामने आने के बाद से भारत में #ShameOnTwitterIndia हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 4
Rajinikanth - फोटो : Social Media
रजनीकांत ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में मेगास्टार ने लोगों से जनता कर्फ्यू का पालन करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए समय सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक घरो में रहने की अपील की थी। रजनीकांत ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि जनता कर्फ्यू का पालन करने देश की जनता इटली जैसे हालात से बच सकती है और कोरोना वायरस के तीसरे चरण के प्रकोप को टाल सकती है।

विज्ञापन

3 of 4
Rajinikanth - फोटो : Social Media
लेकिन, वीडियो को ट्विटर के अधिकारियों ने अपनी तरफ से हटा दिया है। इस बारे में ट्विटर के नियमों की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक ट्विटर ने ये कदम वीडियो में मौजूद एक तथ्य गलत होने के कारण हटाया है। इस वीडियो में एक जगह कहा गया कि कोरोना वायरस सिर्फ 14 घंटे ही जीवित रह सकता है। ट्विटर ने इस जानकारी को गलत मानते हुए पूरे वीडियो को ही हटा दिया।
विज्ञापन

4 of 4
रजनीकांत - फोटो : ANI
रजनीकांत से ये वीडियो गायब होने के बाद से उनके प्रशंसक काफी नाराज हैं। वह ट्विटर की भारतीय शाखा से इस बारे में स्पष्टीकरण मांग रहे हैं। #ShameOnTwitterIndia नाम का हैशटैग रविवार तड़के नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें