फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से अलग होने के बाद खुश क्यों हैं सुजैन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजैन खान इन दिनों पूरी तरह से अपने बिजनेस को जमाने में लगी हुई हैं। वह अपने मित्रों के साथ बुटीक और इंटिरियर डिजाइनिंग से जुड़े काम को लगातार फैला रही हैं और मीडिया से भी मिल कर बातें कर रही हैं। बस एक ही बात का जवाब वह नहीं देतीं। जी हां, आप उनसे सब कुछ पूछिए मगर पति ऋतिक रोशन से अलग होने की चर्चा मत कीजिए। सुजैन का खिला चेहरा बताता है कि वह पति से दूर होकर खुश हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

शाहरुख की शरम

शाहरुख खान अपने कॉमिक अंदाज के लिए खूब पसंद किए जाते हैं। लेकिन कभी कभी वे अपनी छेड़खानी की आदत से दूसरों को मुश्किल में डाल देते हैं। हाल में उन्होंने आईपीएल पार्टी में महेंद्र सिंह धौनी को स्टेज पर बुला कर ‘लुंगी डांस’ करने को कह दिया। धौनी परेशान हो गए क्योंकि स्टेज पर दीपिका पादुकोण थीं और सामने पत्नी बैठी थीं। धौनी संकोच में ना ना करते स्टेज से उतर आए।
विज्ञापन

राखी सावंत की मिर्ची

इन दिनों राखी सावंत मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सुर्खियों में तो हैं ही, लेकिन लोगों की नजरें उनके कपड़ों पर भी हैं। असल में हमेशा ग्लैमरस कपड़ों में दिखने वाली यह आइटम गर्ल अब अपनी वार्टी के चुनाव चिह्न हरी मिर्च की तरह केवल हरे कुरते पाजामे में या हरी शलवार कमीज में ही नजर आती है। लोग राखी को देख कर गा रहे हैं... हम पे ये किसने हरा रंग डाला...?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें