सोहा अली ख़ान की फ़िल्म 'जो भी करवालो' रिलीज़ हुई जिसकी चर्चा सिर्फ़ एक वजह से हुई। वो है, फ़िल्म के पोस्टर में सोहा बिकिनी पहने नज़र आईं. और ऐसा फ़िल्म के डिस्ट्रीब्यूटर के कहने पर किया गया।
बीबीसी से ख़ास बातचीत में सोहा ने कहा, "फ़िल्म के वितरक ने कहा कि बिकिनी से पोस्टर में ग्लैमर आएगा. फ़िल्म में मेरे बिकिनी वाले दृश्य को मार्केटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया।" लेकिन ये हथकंडा काम नहीं आया. लोगों ने शायद पोस्टर देखकर ही काम चला लिया, फ़िल्म नहीं चली।