कभी सलमान ख़ान और ऐश्वर्या राय बच्चन का कथित रोमांस मीडिया की सुर्खियां हुआ करता था। लेकिन अब उस बात को काफ़ी लंबा अरसा बीत चुका है।
सलमान और ऐश्वर्या अब एक दूसरे के बारे में बात भी नहीं करते ना ही एक दूसरे का नाम लेते हैं।
लेकिन रियलिटी शो 'बिग बॉस-7' में सलमान ख़ान ने एक नहीं दो बार ऐश्वर्या राय का नाम लिया।
इस शो में अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री और उनकी पत्नी शिल्पा अग्निहोत्री भी हिस्सा ले रही हैं।
सलमान ने शिल्पा अग्निहोत्री से कहा, "आप तो बिलकुल ऐश्वर्या राय की तरह लगती हैं। शायद इसलिए अपूर्व ने आपसे शादी कर ली।" इसके बाद एक बार फिर उन्होंने कहा, "आप ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी लगती हो।"