अभिनेता रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड की लगभग 15 फिल्में की हैं, लेकिन उन्होंने किसी भी फिल्म में अब तक डांस नहीं किया है। इसके कारण का खुलासा खुद उन्होंने किया है। रणदीप ने कहा है कि डांस न करने के पीछे उनकी हरियाणवी और जाट मानसिकता जिम्मेदार है।
रणदीप ने कहा कि जाट मानसिकता के अनुसार लड़के नृत्य नहीं करते। डांस करना लड़कियों का काम माना जाता है। टेलीविजन कार्यक्रम 'नच बलिए 5' के सेट पर रणदीप ने कहा कि मैं नृत्य को लेकर काफी सतर्क रहता हूं। मैं हरियाणा के जाट वाली मानसिकता से चिपका हुआ हूं जिसके मुताबिक लड़के नृत्य नहीं करते। इसलिए, यह अभी भी मेरे दिमाग में है, मुझे उम्मीद है कि मुझे इससे छुटकारा मिल जाएगा।"
रणदीप यहां फिल्म 'मर्डर 3' के प्रचार के सिलसिले में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के साथ आए थे। विशेष भट्ट निर्देशित 'मर्डर 3' में पाकिस्तानी अभिनेत्री सारा लॉरेन भी हैं। यह फिल्म 15 मार्च को रिलीज हो रही है। रणदीप अपनी ऐक्टिंग के साथ अच्छी डायलॉग डिलवरी के लिए भी जाने जाते हैं।