फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पिटाई' से डर कर छोड़ दी सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म!

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीकांत को मलयालम फिल्म 'दृश्यम' के तमिल रीमेक में काम करने का मौका मिला था। लेकिन रजनीकांत ने इसमें काम करने से इंकार कर दिया। इसकी वजह काफी मजेदार है। रजनीकांत ने इसलिए फिल्म नहीं की क्योंकि इसमें दो सीन में उन्हे बुरी तरह से पिटना था। 'दृश्यम' का तमिल रीमेक 'पापनाशम' है जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन


दरअसल रजनीकांत को आशंका थी कि उनके फैन्स उन्हें इन सीन में देखना पसंद नहीं करेंगे। रजनीकांत को 'पापनासम' की कहानी तो बेहद पसंद आई थी। निर्देशक जीतू जोसेफ का भी मानना था कि रजनीकांत की मौजूदगी से फिल्म को नए आयाम मिल जाएंगे लेकिन रजनीकांत को इन दो सीन से समस्या थी।

निर्देशक के अनुसार, पहला सीन वो है जब लीड एक्टर को पुलिस बुरी तरह पीट रही होती है और दूसरा सीन फिल्म के क्लाइमैक्स का है। रजनी सर को लगा कि उनके फैन्स उन्हें पिटता देखना पसंद नहीं करेंगे। जब इस पर चर्चा हुई तो जीतू जोसेफ ने भी यही महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'दृश्यम' के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगें अजय देवगन

'दृश्यम' का हिन्दी रीमेक भी बनाया गया है। इसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। वहीं तमिल रीमेक में कमल हासन ने मुख्य किरदार निभाया है। जो इन दिनों 'पापनासम' के नाम से सिनेमाघर में चल रही है। 'पापनासम' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है

आईबीएन लाईव की खबर के अनुसार, 'दृश्यम' के निर्देशक जीतू जोसेफ रजनीकांत के मना करने पर निराश नहीं हुए। उनके अनुसार उन्होने रजनीकांत से कहा कि वे नई स्क्रिप्ट के साथ उनसे मुलाकात करेंगे और फिर एक साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें