कुछ समय पहले बॉलीवुड सेंसेशन प्रियंका चोपड़ा ने बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रियंका की ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी तीखी प्रतिक्रिया आई थी।
विज्ञापन
2 of 6
प्रियंका चोपड़ा
लोगों का कहना था कि ऐसी कपड़े देश की संस्कृति से मेल नहीं खाते इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री से मिलते वक्त ऐसी शॉर्ट ड्रेस नहीं पहननी चाहिए थी।
विज्ञापन
3 of 6
मां के साथ प्रियंका चोपड़ा
इस बात पर अब उनकी मां का बयान आया है। मधु चोपड़ा ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों प्रियंका वो ड्रेस पहन कर प्रधानमंत्री से मिलने पहुंची थीं। मधु चोपड़ा ने बताया, 'प्रियंका बर्लिन में 'बेवॉच' के प्रमोशन के लिए गई थीं। वो इतनी बिजी थीं कि उन्हें अपने कपड़े चेंज करने का बिलकुल भी टाइम नहीं मिला।' बता दें कि प्रियंका को इसके लिए खूब ट्रोल भी किया गया था।
4 of 6
मां के साथ प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने इन ट्रोल्स का जवाब बड़े ही अलग अंदाज में दिया था। उन्होंने अपनी मां के साथ तस्वीर डालते हुए लिखा था कि ये उनकी जींस में है।
विज्ञापन
5 of 6
मां के साथ प्रियंका चोपड़ा
इसके अलावा मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका के जीवन पर किसी को एक किताब लिखनी चाहिए। 'प्रियंका की जिंदगी प्रेरणा से भरपूर है। अगर आजकल के युवा प्रियंका को सुनेंगे तो उन्हें जरुर फायदा होगा।'
जब उनसे पूछा गया कि प्रियंका पर जल्द ही बायोपिक बननी चाहिए तो उनकी मां ने जवाब दिया, 'उसने अभी केवल थोड़ी जिंदगी देखी है। बायोपिक के लिहाज से वो काफी यंग हैं। वैसे भी प्रियंका की जिंदगी काफी बोरिंग है तो जो भी उन पर बायोपिक बनाएगा उसे दिखाने के लिए कुछ मिलेगा ही नहीं। वो केवल काम करती हैं।'