फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियदर्शन: क्यों अमिताभ बच्चन को भगवान मानते हैं फिल्ममेकर? सुनाया फिल्म 'कसौटी' से जुड़ा किस्सा

Sat, 05 Sep 2026 02:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyadarshan On Amitabh Bachchan: प्रियदर्शन ने अमिताभ बच्चन के बहाने अपने दौर के सिनेमा और कलाकारों के बारे में बात की है। उनके मुताबिक उस दौर में कलाकारों का आकर्षण बहुत अलग था।

 
विज्ञापन
प्रियदर्शन, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा हुआ एक किस्सा सुनाया है। यह किस्सा महानायक के स्टारडम से जुड़ा है। फिल्ममेकर ने अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार के उस जबरदस्त आकर्षण को याद किया जो कभी उनसे जुड़ा होता था।
विज्ञापन

प्रियदर्शन के लिए भगवान हैं अमिताभ
जाने-माने फिल्ममेकर ने याद किया कि कैसे, फिल्मों के शौकीन एक युवा के तौर पर, वे बड़े पर्दे पर सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते थे। आईएनएस के साथ बातचीत में, प्रियदर्शन ने 'कसौटी' फिल्म के पहले दिन का शो देखने के लिए टिकट पाने की कोशिश के अपने अनुभव को याद किया। इसके साथ उन्होंने बताया वह याद आज भी उनके जेहन में ताजा है।

प्रियदर्शन ने कहा, 'पहले दिन 'कसौटी' का टिकट लेने की कोशिश में मुझे एक बड़ा जख्म मिला था, जो आज भी है। मेरे लिए अमिताभ बच्चन भगवान थे और आज भी हैं।'

अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट, अदिति राव हैदरी और इम्तियाज अली के साथ साझा की पोस्ट

केबीसी में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
कलाकारों के आकर्षण को महसूस करना क्यों हुआ मुश्किल?
फिल्ममेकर ने कहा कि सुपरस्टार के लिए उनकी तारीफ और सम्मान आज भी वैसा ही है। मगर उन्होंने यह भी बताया कि दर्शकों के लिए अब उस तरह के आकर्षण या रहस्य को महसूस करना कितना मुश्किल हो गया है, जो पहले के दौर में स्टार्स के साथ जुड़ा होता था। उन्होंने कहा, 'अब हर स्टार हर जगह मौजूद है। आप किसी एक्टर को आम तौर पर घूमते-फिरते देख सकते हैं। मगर उन कलाकारों का एक अलग ही आकर्षण होता था जिन्हें आप देखना तो चाहते थे, मगर उनके बारे में कुछ भी नहीं जानते थे।'
विज्ञापन

प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
आकर्षण में बंधते थे कलाकार
उन्होंने आगे कहा, 'उस जमाने में जब आप कोई फिल्म देखना चाहते थे, तो आप सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि उस एक्टर को देखने जाते थे। क्योंकि आप उस अभिनेता या अभिनेत्री और उनके बारे में बनी उत्सुकता से प्रभावित होते थे, इसलिए आप उनके आकर्षण में बंध जाते थे।'

प्रियदर्शन का वर्कफ्रंट
  • प्रियदर्शन अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'हैवान' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।
  • इसमें अक्षय कुमार, सैफ अली खान, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
  • यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
  • इस फिल्म में 18 साल के बाद अक्षय और सैफ साथ में नजर आने वाले हैं। 
  • इससे पहले दोनों अभिनेताओं ने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'ये दिल्लगी', 'तू चोर मैं सिपाही' और 'कीमत' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। 
  • उनकी पिछली साथ वाली फिल्म 'टशन' थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें