फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना पाटेकर: खुद जुटाई थीं जो लकड़ियां उनसे किया गया अंतिम संस्कार, बड़े सितारों में पहुंचे सिर्फ जैकी श्रॉफ

Fri, 09 Oct 2026 08:31 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malhar Patekar on Nana Patekar: नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार बीती रात उनकी ही जुटाई हुई लकड़ियों से किया गया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने बताया कि क्यों नाना को आधी रात में विदाई दी गई?
विज्ञापन
नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। कल देर रात पुणे में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनका अंतिम संस्कार उन्हीं लकड़ियों से किया गया जो उन्होंने खुद के अंतिम संस्कार के लिए जीते जी इकट्ठा की थीं। 
विज्ञापन


नाना के अंतिम संस्कार के बाद उनके बेटे ने बताया है कि नाना का अंतिम संस्कार आधी रात में क्यों किया गया है। इस खबर में जानें कल रात से अब तक की अपडेट...
Trending Videos

मल्हार पाटेकर - फोटो : पीटीआई
नाना के निधन पर क्या बोले मल्हार पाटेकर?
मल्हार पाटेकर ने कहा 'नाना साहेब जैसा व्यक्ति कभी हमें छोड़कर नहीं जाता। उनकी उपलब्धियों ने उन्हें अमर बना दिया है। दूसरी बात, उनका हमेशा यह मानना था कि सभी को एकजुट होकर वैश्विक स्तर पर सही रास्ते पर चलना चाहिए। तीसरी बात, भविष्य के बारे में, नाना साहेब जो सोच या विजन छोड़ गए हैं, उसे आगे बढ़ाते हुए ही हम अपने आने वाले जीवन को आकार देंगे। मैंने पिछले दो दिनों में भी यही कहा है कि नाना साहेब जैसा व्यक्ति अपने कार्यों के माध्यम से जीवित रहता है। मराठी में हम ऐसे लोगों को अमर कहते हैं। उनके मन में हमेशा एक ही विचार रहता था कि वह दुनिया की बेहतरी के लिए काम करें'।

मल्हार पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों देर रात हुआ अंतिम संस्कार?
जब मीडिया ने मल्हार से नाना पाटेकर के दाह संस्कार के समय के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, 'हम गोवा में थे और उनका पार्थिव शरीर गांव के फार्महाउस पर लाया जाना था। हमें उम्मीद थी कि हम जल्दी पहुंच जाएंगे लेकिन हमें कुछ समय लग गया। उनका निधन सुबह जल्दी हुआ था, इसलिए काफी समय बीत चुका था और पार्थिव शरीर को ज्यादा देर तक रखना ठीक नहीं था। इसलिए, हमें सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार करना पड़ा।'
 

नाना ने जुटाई थी लकड़ियां - फोटो : एक्स
नाना की जुटाई लकड़ियों से किया गया अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार उनकी जुटाई लकड़ियों से किया गया है। यह लकड़ियां उन्होंने जिंदा रहते हुई जुटाई थीं। साल 2013 में नाना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने अंतिम संस्कार की तैयारी पहले से ही कर रखी है। उन्होंने कहा, 'हमें मालूम है, हमें 12 मन लकड़ी लगने वाली है। यही मेरी फाइनल प्रॉपर्टी है। इसके साथ मैं चला जाऊंगा।'
विज्ञापन

बड़े सितारों में पहुंचे सिर्फ जैकी
यूं तो नाना के इंडस्ट्री में कई दोस्त थे, पर बीती रात अभिनेता के अंतिम संस्कार में बड़े कलाकारों में सिर्फ जैकी श्रॉफ ही नजर आए। इनके अलावा प्रवीण तरडे, साजिद नाडियाडवाला और अनिल शर्मा जैसी हस्तियां शामिल हुईं। इनके अलावा, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन रूपाली चाकणकर, महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल और भाई जगताप जैसे कई गणमान्य व्यक्ति भी वहां मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें