फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सुष्मिता से पूछा गया क्यों हैं अबतक सिंगल...

Wed, 08 Mar 2017 01:23 PM IST
amarujala.com {presented by: Abhishek}
विज्ञापन
sushmita
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्‍मिता सेन अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह हमेशा अपने दिल की सुनती है चाहे उसके लिए उन्हें नियम तक तोड़ने पड़ें। जब उन्होंने दो लड़कियों को गोद लेकर सिंगल पैरेंट बनने की ठानी तब भी लोगों ने उनसे सवाल पूछा था।
विज्ञापन


उनके इस फैसले ने लोगों को उनकी ओर देखने पर मजबूर कर दिया था। हाल ही में सुष्‍मिता ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की है जो उनके रिलेशनशिप पर प्रकाश फैलाती है। इस साधारण से पोस्ट में सुष्मिता ने उन सभी को करारा जवाब दिया है जो उनके सिंगल पैरेंट बनने पर सवाल उठाते थे।

उन्होंने लिखा क्‍यों नहीं? मैं अपने चुनाव को लेकर आश्वस्त हूं और दूसरों चुनाव पर कभी संदेह नहीं करती। सिंगल हो या डबल हम जीतने के लिए खेलते हैं। मैं उससे मिलने को बेकरार हूं जो आग से खेलने को तैयार है। गौरतलब है कि सुष्मिता अब किसी फिल्म में नजर नहीं आती हैं लेकिन वो ऐसे सभी काम करने में लगी रहती हैं जो उन्हें अच्छे लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें