परिणीति चोपड़ा का पोस्ट
परिणीति चोपड़ा ने आज इंस्टाग्राम पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे अजीब-अजीब चेहरे बनाती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'फिर से बिना मतलब के चेहरे।' वीडियो में परिणीति अपने बाल संवारती और पाउट करती दिख रही हैं। इसके लिए उन्होंने बैकग्राउंड में गायिका एमिली वॉट्स का गाना 'ला वी एन रोज' जोड़ा है।
परिणीति चोपडा के बारे में
25 अगस्त को, परिणीति और उनके पति राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर ऐलान किया कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने एक प्यारी पोस्ट में '1+1=3' लिखा हुआ केक और हाथ पकड़े चलते हुए एक वीडियो शेयर किया। काम की बात करें तो, 36 साल की परिणीति चोपड़ा जल्द ही नेटफ्लिक्स की एक सीरीज में नजर आएंगी, जिसमें ताहिर राज भसीन, जेनिफर विंगेट, हरलीन सेठी, चैतन्य चौधरी, सुमीत व्यास और अनूप सोनी भी हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' थी, जिसमें दिलजीत दोसांझ भी साथ दिखे थे।
यह भी पढ़ें: Kajol: 'मैं अपनी हर फिल्म की मालिक हूं, फिर चाहें हिट हो या फ्लॉप', अपनी फिल्मों को लेकर काजोल का बयान