फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरानी मूल की मंदाना करीमी ने किया भारत छोड़ने का एलान, किस बात को लेकर निराश? बोलीं- मेरे लिए बहुत मुश्किल…

Tue, 03 Mar 2026 04:34 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mandana Karimi Leave India: इन दिनों पश्चिमी एशिया में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत की खबर भी है। इसी बीच ईरानी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भारत छोड़ने की बात कही। यहां उन्हें एक खास बात को लेकर शिकायत है। 

विज्ञापन
मंदाना करीमी - फोटो : इंस्टाग्राम@mandanakarimi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त रूप से ईरान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। जंग की स्थिति बनी हुई है। ईरान में हालात काफी खराब है लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी भारत छोड़कर वापस अपने वतन वापस जाने की बात कर रही हैं। तनाव की इस स्थिति वह वापस क्यों लौट रही हैं, जानिए? 

क्यों वापस जा रही हैं मंदाना करीमी?

विज्ञापन

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से की गई बातचीत में ईरानी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने कहा, ‘जैसे ही यह सिस्टम (ईरानी में तानाशाही) खत्म होगा, मैं वापस चली जाऊंगी। मैं अब जा रही हूं, मेरे बैग पैक हो चुके हैं। मैं वैसे भी इंडिया छोड़ रही हूं। मुझे लग रहा है कि मैं इंडिया से ब्रेकअप कर रही हूं। यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैं बहुत छोटी उम्र में इंडिया आई थी और यहां मुझे सब कुछ मिला। मेरा मॉडलिंग और एक्टिंग करियर, इंडिया से मिला प्यार और दोस्त बहुत खास हैं।’ 

इस बात से खफा हैं मंदाना करीमी 
मंदाना करीमी ने आगे कहा, ‘लेकिन मुझे लगता है कि इंडिया में मेरी कोई आवाज नहीं सुनी जाएगी। पिछले दो महीनों में मुझे कभी अपने घर की याद आई। बहुत अकेलापन महसूस हुआ।’ बता दें कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान टकराव के बीच मंदाना ने यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ भी पिछले दिनों की थी। एक्ट्रेस ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित मौत के बाद कहा था कि ट्रंप ईरान को आजादी दिलाने वाले शख्स हैं।

इन बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस
विज्ञापन

मंदाना करीमी भी ईरान से संबंध रखती हैं, उनका जन्म ईरान में हुआ। वह चर्चित मॉडल रही हैं। मंदाना करीमी भी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। ‘भाग जॉनी’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें