ऋतिक रोशन को हॉलीवुड फिल्मों से बहुत से प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन किसी भी हॉलीवुड फिल्म में नजर ना आने पर ऋतिक का कहना है कि उन्हें उन फिल्मों की सक्रियत में कुछ भी मनोरंजनक ही नहीं लगा।
ऋतिक कहते हैं, हॉलीवुड स्क्रिप्ट्स आती ही रहती हैं। मुझे हॉलीवुड फिल्मों के प्रस्ताव मिलते ही रहते हैं। मैं उन्हें पढता हूँ, लेकिन मुझे अभी तक उनमें कुछ भी अच्छा नहीं लगा है।"
सुनने में आया है कि अभी तक उन्हें 6-7 हॉलीवुड स्क्रिप्ट्स मिल चुकी हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक उनमें कोई रूचि नहीं दिखाई है। वहीं फिलहाल 'बैंग बैंग' की रिलीजिंग का इंतजार कर रहे ऋतिक का यह भी कहना है कि यह फिल्म उनके अब तक के करियर की सबसे आसान फिल्म है।