फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इसलिए भी हिट हुईं ये फिल्में...

Mon, 30 Dec 2013 11:55 AM IST
शमीम खान/अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल जो फिल्में बड़ी हिट हुई हैँ उनके हिट होने की एक वजह दर्शक के अलावा ये भी है?
विज्ञापन


बॉलीवुड की चर्चित फिल्म `चेन्नई एक्सप्रेस', `धूम-3' और शो `24’ के बीच क्या समानताएं हैं? दो बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स और एक टीवी का। लेकिन ये तीनों ही एक ही प्लेटफॉर्म पर रखे जा सकते हैं क्योंकि गजब एंटरटेनमेंट का वायदा करने वाले इन तीनों ही प्रोजेक्ट्स के मोबाइल वीडियो गेम भी जारी हुए।

साल 2013 में लगभग सभी बड़ी फिल्मों ने अपने वीडियो गेम जारी किए। यह मर्चेंडाइजिंग का एक जुगाड़ है, लेकिन फिल्म या शो के प्रचार और प्रमोशंस में यह एक बड़े ट्रेंड के तौर पर सामने आया।
विज्ञापन


हाल ही में रिलीज हुई फिल्म `धूम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, मोबाइल फोनों पर भी धूम मचा रखी है। `धूम 3’ गेम को अब तक 40 लाख डाउनलोड मिले हैं, इसे विकसित करने वाली कंपनी का अनुमान है कि फिल्म की सफलता को देखते हुए यह आंकड़ा एक करोड़ तक पहुंच सकता है। इसके पहले `चेन्नई एक्सप्रेस’ को 30 लाख और `कृष 3’ को 20 लाख डाउनलोड मिले थे।

इनके अलावा `रेस 2’, `रा.वन’, `काई पो चे’, `फुकरे’, `बर्फी’, `एबीसीडी’ फिल्मों के गेम भी भारत के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन गेमों में से हैं। इनके द्वारा इन्हें निर्मित करने वाली कंपनियां भी मोटा मुनाफा कमा रही हैं। ये गेम ‘फ्रीमियम’ मॉडल द्वारा डाउनलोड किए जा सकते हैं अर्थात गेम तो मुफ्त में उपलब्ध हैं, लेकिन इन-ऐप को खरीदना पड़ता है।

बॉलीवुड फिल्मों पर आधारित गेम भारतीयों को विदेशी गेमों से अधिक लुभा रहे हैं, क्योंकि इनमें स्टोरी लाइन होती है जबकि विदेशी गेमों में कहानी का अभाव होता है।

केपीएमजी-फिक्की की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 1,500 करोड़ की कुल गेमिंग-इंडस्ट्री में से 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बॉलीवुड फिल्मों पर आधारित खेलों की है। इस रिपोर्ट का अनुमान है कि 2017 तक गेमिंग मार्केट 4,200 करोड़ का हो जाएगा।

25-35 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए स्मार्ट फोन्स पर गेमिंग करना सबसे लोकप्रिय गतिविधियों में से एक है। इन गेमों को विकसित करने में अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ती है।
विज्ञापन


एक गेम के निर्माण में 5-20 लाख रुपयों तक की लागत आती है। `धूम 3’ गेम को विकसित करने की लागत 40 लाख आई है। जल्द ही रजनीकांत की तमिल फिल्म `कोचदइयां’ और 1975 में प्रदर्शित फिल्म `शोले’  के गेम भी बाजार में आने वाले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें