फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों 'वॉय चीट इंडिया' फिल्म को टैक्स फ्री करवाना चाहते हैं मेकर्स, सामने आ गई वजह

Mon, 14 Jan 2019 08:38 PM IST
विजय जैन मनोरंजन डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
cheat india
विज्ञापन
राज्य सरकारें अगर 'वाय चीट इंडिया' के मेकर्स की मांग को मान लेती हैं तो इमरान हाशमी के लिए आज दोहरी खुशी का दिन होगा। एक ओर जहां सुबह ही उन्होंने बेटे के कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बाहर आने की बात अपने फैंस के साथ शेयर की थी, वहीं फिल्म मेकर उनकी आने वाले फिल्म 'वाय चीट इंडिया' को टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे एजुकेशन सिस्टम पर काफी प्रभाव पड़ेगा, फिल्म से अच्छी चीजें भी निकलकर आएंगी, जो शिक्षा के क्षेत्र में कारगर साबित होगी। 
विज्ञापन


बॉलीवु़ड हंगामा के अनुसार, फिल्म के टैक्स फ्री होने से टिकट के दाम कम होंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग फिल्म देखने जायेंगे। फिल्म मेकर्स राज्य सरकार के सामने 'वाय चीट इंडिया' को  टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए फिल्म मेकर एपलिकेशन भी लिख चुके हैं। जबकि, इस फिल्म को देखने के बाद सरकार व्दारा बनाई गई कमेटी, टैक्स फ्री करने पर विचार करगी। बता दें कि इससे पहले विवाद के इससे पहले सीबीएफसी (CBFC) फिल्म के नाम को बदलवा चुका है, नाम बदलने से इमरान हाशमी नाराज चल रहे हैं।

दरअसल, इमरान हाशमी इस फिल्म से प्रोडक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। उनका मानना है कि फिल्म जागरूकता पैदा करेगी, जानकारियाँ देगी और एजुकेशन सिस्टम के बदहाली को दर्शकों के सामने लाएगी। बता दें कि वाय चीट इंडिया को सौमिक सेन डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि भुषण कुमार, अतुल कुमार, और किशन कुमार इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले इमरान हाशमी की बहुत सारी फिल्में फॉल्प हो चुकी हैं। तो देखना यह होगा कि यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर क्या करती है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें