फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया से क्यों घबराई हुईं हैं अनुष्का?

Wed, 22 Jun 2016 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'सुल्तान' ईद पर रिलीज होने को तैयार है। लेकिन फिल्म के साथ-साथ इसकी स्टार कास्ट भी काफी चर्चा में बनी हुई है। फिर चाहें वो सलमान खान का बलात्कार के संबंध में दिया गया बयान हो या फिर अब अनुष्का का आलिया को लेकर दी गई प्रतिक्रिया हो।
विज्ञापन


खबर है कि फिल्म मेकर्स ने 'सुल्तान' के गाने 'जग घूमया थारे जैसा न कोई' के फीमेल वर्जन को अनुष्का शर्मा से गाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। सूत्रों का कहना है कि अनुष्का नहीं चाहती हैं कि उनकी तुलना आलिया भट्ट से की जाए। 

आप को याद दिला दें कि आलिया भट्ट ने फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' के लिए 'मैं तैनू समझावां' का अनप्ल्गड वर्जन गाया था, जो बहुत ज्यादा हिट हुआ था। अनुष्का को शायद इसी बात की चिंता सता रही होगी कि अगर उनका गाया गाना हिट नहीं हुआ तो लोग उनका मजाक उड़ाएंगे।
विज्ञापन


और अगर हिट हो भी गया तो लोग अनुष्का की तुलना आलिया भट्ट से करने लगेंगे, जो अनुष्का बिल्कुल नहीं चाहतीं हैं। अब अनुष्का का तो पता नहीं कि वो क्यों डर रहीं हैं लेकिन आप को बता दें कि आलिया इस वक्त बॉलीवुड की सबसे व्यस्त एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

आलिया ने न केवल बड़े स्टार्स के साथ काम किया है बल्कि अपनी एक्टिंग के लिए फिल्म क्रिटिक्स से भी काफी तारीफें बटोंरी हैं। यहां तक की बॉक्स ऑफिस पर भी आलिया की फिल्मों ने खूब धमाल मचाया है। आलिया की इस साल कई फिल्में रिलीज होने को हैं।

अब ऐसे में अनुष्का का खुद को आलिया से कम्पेयर करना तोड़ा ऑड तो लगता ही होगा। खैर जो भी हो लेकिन 'सुल्तान' की 'अर्फा' यानी अनुष्का शर्मा पहले से ही काफी चिढ़ी हुईं हैं। दरअसल में अनुष्का के एक्ट की तुलना असल जिंदगी की पहलवान से की जा रही है, अब ऐसे में अनुष्का नहीं चाहती हैं कि उनके किसी एक्ट की तुलना आलिया के एक्ट से हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें