फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तलाश' के कलेक्शन को लेकर बैकफुट पर क्यों हैं आमिर

Thu, 29 Nov 2012 10:38 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी पिछली फिल्मों से कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाले आमिर खान 'तलाश' के कलेक्शन को लेकर बैकफुट में दिख रहे हैं। तलाश के प्रमोशन को लेकर आमिर ने अलग-अलग मीडिया से जितनी भी बात की है उसमे उन्होंने यह जरूर कहा है कि मैं नंबर गेम में विश्वास नहीं करता। मेरी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो या न हो इस बात से मुझे
विज्ञापन

फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए दर्शकों की संतुष्टि ज्यादा मायने रखती है।

आमिर 100 करोड़ क्लब वाले तथ्य को बार-बार खारिज कर रहे हैं। उनसे यह भी पूछा गया कि इंडस्ट्री में उनकी जिन खान के साथ टक्कर है उनकी फिल्में 100 करोड़ का प्लान लेकर चल रही हैं। आमिर कहते हैँ कि हां तय हैं कि मेरी तुलना रिलीज हो चुकी 'जब तक है जान' और रिलीज होने वाली 'दबंग टू' से की जाएगी। यदि मेरी फिल्म इन फिल्मों से कम कारोबार भी करती है तो मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

आमिर यह बात बार-बार दोहरा रहे हैँ कि उन्हें सौ करोड़ कमाने में दिलचस्पी नहीं है। आमिर के इस एप्रोच से फिल्मी गलियारों में इस बात की चर्चा चल निकली है कि कहीं आमिर खान 'तलाश' की सफलता को लेकर आशंकित तो नहीं हैं। यह फिल्म कलेक्शन के मामले में उतनी सफल न हो इसके लिए वह पहले से ही मेंटल होमवर्क कर रहे हों।
विज्ञापन


इस फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से अलग-अलग तरह की चर्चाएं बॉलीवुड गलियारों में सुनाई देती रही हैं। कई बार यह भी कहा गया कि आमिर इस फिल्म की मेकिंग स्टाईल, खासकर क्लाइमेक्स से खुश नहीं हैं। उनके मन में यह बात बैठी हुई है कि यह फिल्म उतनी सफल नहीं होगी जितनी की इससे अपेक्षा की जा रही है। वह फिल्म को फेस्टिव सीजन में न रिलीज करने की बात भी कह रह हैं। जानकारों के अनुसार यह आमिर का माइंड
विज्ञापन

गेम भी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें