बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी का कमबैक अब तक शानदार रहा है। अपने जमाने की इन सुपरहिट हीरोइन आज भी पर्दे पर आते ही अपने प्रशंसकों को दीवाना बनाने का दम दिखा रही हैं।
यह खबर कुछ खास है। इन दोनों में से कोई एक मां बनने जा रही है। लेकिन ऐसा निजी जिंदगी में नहीं, लेकिन पर्दे पर हो रहा है। श्रीदेवी या माधुरी में कोई एक रनवीर सिंह की मां के रूप में दिखाई देंगी।
एक शानदार स्क्रिप्ट पर जोया अख्तर फिल्म बनाने जा रही हैं, जिसमें हीरो की मां का रोल काफी मजबूत बताया जा रहा है। ऐसे में जोया, श्रीदेवी और माधुरी में से किसी को एक कास्ट करना चाहती हैं।
जोया ने इस सिलसिले में दोनों से अलग-अलग बात भी की थी। सूत्रों के अनुसार इनमें से किसी एक ने रोल के लिए जोया को हां भी कर दिया है।
लंबे अर्से बाद श्रीदेवी ने 'इंगलिश-विंगलिश' फिल्म से जबर्दस्त वापसी की है, तो वहीं माधुरी ने 'ये जवानी है दीवानी में' आइटम नंबर में रणबीर कपूर के साथ डांस कर अपने फैंस का दिल फिर जीत लिया है। उनकी दो फिल्में भी आ रही हैं।
माधुरी और श्रीदेवी दोनों का ही लोकप्रियता का ग्राफ 2013 में काफी बढ़ गया है। ऐसे में मां के रोल में भी वे दर्शकों का दिल जीत लें, तो कोई हैरानी नहीं होगी।