जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म में जबर्दस्त स्टंट सीन होंगे। इस फिल्म में जॉन पुलिस ऑफीसर के किरदार में होंगे तो उनकी हीरोइन भी पुलिस का ही किरदार निभाएगी। फिल्म के निर्माता हीरोइन से भी जबर्दस्त और खतरनाक स्टंट करवाना चाह रहे हैं।
किरदार के लिए हीरोइन की तलाश जारी है। कुछ नामों पर विचार किया गया है लेकिन अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि इनमें से हीरोइन कौन बनेगी।
अब इस उच्च श्रेणी के स्टंट के लिए किस हीरोइन का चुनाव होता है ये तो फिल्म के निर्माता ही बता सकेंगे लेकिन आप लोगों के लिए भी एक दिलचस्प खबर होगी।