फरहान अख्तर और रितेश सिद्धानी अपनी अगली फिल्म के लिए आमिर खान को फाइनल कर चुके थे पर आमिर ने फिल्म के मुनाफे में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग कर दी, जिसके बाद फिल्म से आमिर को बॉय कह दिया गया।
फिल्म में आमिर के अलावा दीपिका पादुकोन को साइन किया गया है। पर आमिर फिल्म के लिए मिलने वाले मेहनताने से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने फिल्म के मुनाफे में 80 प्रतिशत शेयर की मांग कर दी। आमिर की यह मांग निर्माताओं को बेहद ज्यादा लगी, जिसके बाद उन्होंने आमिर को न कह दिया।
वैसे आमिर की यह ताजा मांग इसलिए भी है कि उनकी फिल्में बॉक्सऑफिस पर कमाल करती ही हैं बल्कि दर्शकों को भी बेहद पसंद आती हैं। पिछले साल आई फिल्म धूम 3 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। वहीं थ्री इडियट, तारे जमीं पर जैसी फिल्मों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया और कमाई के भी रिकार्ड बनाए। फिलहाल, फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने इस डिमांड पर ना कह दिया है।