फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं सूरज नांबियार? तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय के पति के बारे में जानें सबकुछ

Tue, 12 May 2026 11:17 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Suraj Nambiar: मौनी रॉय ने शादी के चार साल बाद अपने पति सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है। इसके पीछे का कारण अभी साफ नहीं हुआ है। तलाक की अफवाहों के बीच, जानें कौन हैं सूरज नांबियार?
विज्ञापन
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री मौनी रॉय और व्यवसायी सूरज नांबियार ने जनवरी 2022 में गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके तलाक की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब यह खबर आई कि मौनी ने सूरज को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। जानें आखिर कौन हैं सूरज नांबियार?

विज्ञापन

मौनी और दिशा ने सूरज को किया अनफॉलो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौनी और उनकी दोस्त दिशा पाटनी ने सूरज को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, मौनी ने अभी तक अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं और न ही इस जोड़े ने इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।

कौन हैं सूरज नांबियार?
सूरज नांबियार मनोरंजन जगत से नहीं जुड़े हैं। सूरज एक सफल इन्वेस्टमेंट बैंकर और व्यवसायी हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। बिजनेस की बात करें तो मौनी और सूरज मिलकर एड-टेक प्लेटफॉर्म और एक रेस्टोरेंट चलाते हैं।

कितनी है सूरज नांबियार की नेटवर्थ
सूरज नांबियार की कुल संपत्ति लगभग 50 से 60 करोड़ करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। सूरज दुबई में रियल एस्टेट और एसेट मैनेजमेंट का काम देखते हैं। उनके पास मुंबई में भी कई प्रॉपर्टीज हैं।

 

कैसे शुरू हुई मौनी और सूरज की प्रेम कहानी?
मौनी और सूरज की पहली मुलाकात 2019 में दुबई में नए साल के मौके पर हुई थी। लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। उन्होंने अपने रिश्ते को शादी से पहले तक काफी गुप्त रखा था।
विज्ञापन

मौनी रॉय की आने वाली फिल्में
मौनी रॉय जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। मौनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो 5 जून को रिलीज होगी। इसके अलावा मौनी 'द वाइव्स' में नजर आएंगी, जिसे मधुर भंडारकर बना रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इन सभी के अलावा मौनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' में भी वापसी कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें