फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं समरीन कौर? अर्शदीप सिंह के साथ जुड़ रहा नाम; IPL में भी पंजाब को सपोर्ट करने पहुंचीं थीं एक्ट्रेस

Mon, 06 Apr 2026 11:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arshdeep Singh: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनसे उनकी डेटिंग की खबरें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनसे उनकी डेटिंग की खबरें तेज हो गई हैं।

वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई चर्चा 

विज्ञापन

इन तस्वीरों में अर्शदीप किसी लड़की का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी जिंदगी में कोई खास आ गया है। हालांकि, तस्वीरें थोड़ी रहस्यमयी हैं और लड़की का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा, लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा शुरू हो गई है।

इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम 
कई यूजर्स ने तस्वीर में दिख रहे टैटू को नोटिस किया और दावा किया कि यह पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर के टैटू से मिलता-जुलता है। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वही इस मिस्ट्री गर्ल हो सकती हैं।

इसी बीच समरीन कौर की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिनमें वह न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आईं। इससे पहले वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी देखी गई थीं। 

कौन हैं समरीन कौर?
समरीन कौर पंजाबी इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं और धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही हैं। वह कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज और फिल्म प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं और खासतौर पर यंग ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हो रही हैं।

वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वह फिल्म 83 में भी नजर आई थीं, जो 1983 वर्ल्ड कप में कपिल देव की कप्तानी में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित थी।

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह के बारे में 
वहीं क्रिकेट की बात करें तो अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं और टीम को पहला आईपीएल खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। वह आईपीएल के सबसे महंगे भारतीय तेज गेंदबाजों में से एक हैं और टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें