फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत

Fri, 13 Feb 2026 12:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Real Sapna Didi: आज विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज हुई। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी, हुसैन उस्तरा और सपना दीदी से इंस्पायर रोल में नजर आए। यह दोनों ही किरदार असल अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों से प्रेरित हैं। जानिए, तृप्ति डिमरी ने जिस सपना दीदी का रोल निभाया है, वो असल में कौन थीं? और हुसैन उस्तरा से क्या था उसका कनेक्शन?
विज्ञापन
फिल्म 'ओ रोमियो' की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलीज के बाद से शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर ने एक माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का रोल किया है। वहीं अशरफ उर्फ सपना दीदी के रोल में तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं, फिल्म में सपना की जगह नाम रानी है। लेकिन असल में सपना दीदी कौन थीं? क्यों वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम को मारना चाहती थीं? जानिए सपना दीदी की असल कहानी? 

दाउद इब्राहिम से बदला था सपना दीदी का मकसद 

विज्ञापन

यह कहानी 80 के दशक के आखिरी वर्षों की है। सपना दीदी का असल नाम अशरफ था। वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम को मारना चाहती थीं। दरअसल, अशरफ उर्फ सपना दीदी के शौहर की हत्या दाउद इब्राहिम की करवाई थी।
ऐसे में सपना की जिंदगी का एक ही मकसद था कि वह दाउद इब्राहिम को खत्म करे। इसके लिए वह हुसैन उस्तरा की मदद लेती है। हुसैन की दुश्मनी भी दाउद इब्राहिम से थी। ऐसे में सपना और हुसैन उस्तरा साथ मिलकर काम करते हैं। हुसैन उस्तरा, सपना को सीखाता है कि कैसे किसी आदमी को मारा जाता है। 

दाउद के काम को पहुंचाया नुकसान 

विज्ञापन

सपना दीदी ने चुपचाप दाउद इब्राहिम के काले साम्राज्य काे चुनौती दी। उसने अपना एक गैंग बनाया, जो दाउद के खिलाफ लड़ने में उसकी मदद करता था। सपना दीदी ने मुंबई में डी कंपनी के जुए के अड्डे, डांस बार और दूसरे कई बुरे काम बंद करवाए। उसने 1990 के दशक में शारजहां में भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान दाऊद इब्राहिम की हत्या की साजिश रची थी। लेकिन सपना दीदी का प्लान लीक हो गया। वह दाउद को नहीं मार सकी। 

फिल्म 'ओ रोमियो' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दाउद के लोगों ने सपना दीदी को बेरहमी से मारा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1994 में दाउद इब्राहिम के गुड़ों ने सपना दीदी पर हमला किया। 22 बार चाकू मारा। सपना दीदी की कहानी यही पर खत्म हुई। वैसे फिल्म ‘ओ रोमियो’ में सपना और हुसैन उस्तरा के बीच एक लव स्टोरी भी दिखाई गई। जिस पर हुसैन उस्तरा के परिवार को आपत्ति है। 

विज्ञापन

ओ रोमियो - फोटो : एक्स (ट्विटर)
हुसैन उस्तरा के परिवार को फिल्म ‘ओ रोमियो’ पर जताई थी आपत्ति
फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज हो चुकी है लेकिन इसकी रिलीज से पहले विवाद भी खड़ा हुआ। फिल्म ‘ओ रोमियो’ का एक गाना 'हम तो तेरे ही लिए' जब रिलीज हुआ था, इसमें सपना (तृप्ति डिमरी) और हुसैन उस्तरा (शाहिद कपूर) के बीच रोमांस दिखाया गया। इस बात पर हुसैन उस्तरा के परिवार को आपत्ति थी। एक मीडिया इंटरव्यू में हुसैन उस्तरा की बेटी ने कहा, ‘फिल्म में दिखाई गई कहानी गलत है।
मेरे पिता ने सपना दीदी को ट्रेनिंग दी थी। वह उनके लिए बहन जैसी थीं। वह हमारे घर और हमारे ऑफिस आती थीं। सपना दीदी का कोई नहीं था। जब उनके पति की हत्या हुई, तो वह अकेली थीं। उनके कोई बच्चे नहीं थे। वह हर जगह मदद मांगने गईं। मेरे बाबा ने उनकी मदद की। दोनों ने मिलकर अपराधियों के खिलाफ काम किया। उनका तरीका गलत था लेकिन यह भी 28 साल पहले हुआ था। फिल्म उनकी इमेज को खराब करती है।’ 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें