फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार हुए सचिन सांघवी? जानें ‘स्त्री 2’ फेम संगीतकार की करियर जर्नी

Fri, 24 Oct 2025 07:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Music Composer Sachin Sanghvi: ‘स्त्री 2’ और ‘थामा’ जैसे हिट फिल्मों के लिए म्यूजिक देने वाले सचिन सांघवी विवादों में घिर गए हैं। यौन उत्पीड़न के आरोप में वह गिरफ्तार हुए। जानिए, कैसे शुरू हुई थी, इस संगीतकार और गायक की करियर जर्नी?

विज्ञापन
सचिन सांघवी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिन सांघवी बॉलीवुड में जिगर सरैया के साथ जोड़ी बनाकर काम करते हैं। दोनों ने संगीतकार के तौर पर अब तक कई हिट फिल्मों में म्यूजिक दिया है। सचिन सांघवी और जिगर सरैया दोनों गुजरात से बिलॉन्ग करते हैं। लेकिन अब इस जोड़ी में से सचिन सांघवी यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिर गए हैं। जानिए, कैसे बनी थी जिगर के साथ सचिन सांघवी की संगीतकार जोड़ी? दोनों ने अब तक किन फिल्मों में म्यूजिक दिया है? 

विज्ञापन


अस्सिटेंट के तौर पर किया शुरुआती काम 
सचिन सांघवी और जिगर सरैया पहले अलग-अलग काम करते थे। दोनों लंबे समय तक राजेश रोशन और प्रीतम के अस्सिटेंट रहे। ए.आर. रहमान, अमित त्रिवेदी, अनु मलिक, नदीम-श्रवण और संदेश शांडिल्य के अलावा कई संगीतकारों के लिए म्यूजिक प्रोग्रामिंग का काम किया।  

विज्ञापन

सचिन सांघवी - फोटो : सोशल मीडिया

संगीतकार प्रीतम ने दी जोड़ी बनाने की सलाह 
प्रीतम ने सचिन और जिगर को एक जोड़ी के तौर पर काम करने का सजेशन दिया। साल 2009 में दोनों ने साथ काम करना शुरू किया। फिल्म ‘फातलू’ के लिए जोड़ी के तौर पर म्यूजिक तैयार किया। इस फिल्म का म्यूजिक हिट रहा। आगे चलकर ओएमजी, क्या सुपर कूल हैं हम, ABCD: एनी बडी कैन डांस, शुद्ध देसी रोमांस, हिम्मतवाला, गो गोवा गॉन और रमैया वस्तावैया जैसी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। आगे चलकर सचिन और जिगर ने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया। फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के अलावा कई फिल्मों के लिए म्यूजिक तैयार किया। 

अपनी म्यूजिक कंपनी बनाई
साल 2018 में सचिन और जिगर ने मिलकर व्हाइट नॉइज स्टूडियोज नाम की कंपनी बनाई। इस मकसद नए टैलेंट को आगे लाने का था। म्यूजिक की दुनिया में नए लोगों को सचिन और जिगर मौका देना चाहते थे। हालिया साल में इस संगीतकार की जोड़ी ने ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया। हालिया रिलीज ‘थामा’ का म्यूजिक भी इन्होंने ही तैयार किया है। 

गायक भी हैं सचिन सांघवी 
सचिन सांघवी सिर्फ म्यूजिक कंपोजर नहीं है। वह एक सिंगर भी हैं। बतौर सिंगर उन्होंने कई गाने गाए हैं। इसमें ‘भेड़िया(2020)’ फिल्म का गाना ‘बाकी सब ठीक’ और वेब सीरीज ‘फर्जी’ का ‘पैसा है तो…’ काफी पॉपुलर हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें