कशिश मेथवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं कशिश मेथवानी
कशिश मेथवानी का जन्म 9 जनवरी 2002 को मुंबई के पास उल्हासनगर में हुआ था। वे एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी में मास्टर्स की डिग्री ली। इसके बाद बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) में न्यूरोसाइंस पर रिसर्च भी की।