फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं हितिका बाली और 'धुरंधर 2' में रणवीर से क्या था रिश्ता? पंजाबी फिल्म ‘मधानियां’ में कर चुकी हैं काम

Thu, 26 Mar 2026 07:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hitika Bali: ‘धुरंधर 2’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हई है, लेकिन हितिका बाली का धुरंधर 2 से क्या कनेक्शन है? आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
हितिका बाली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'धुरंधर द रिवेंज' फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर भी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। हर किरदार के लिए काफी सटीक एक्टर को चुना गया है। अब हितिका बाली का नाम भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आइए जानते हैं कौन हैं हितिका बाली और इससे पहले किन प्रोजेक्ट्स पर कर चुकी हैं काम। 

विज्ञापन

हितिका बाली - फोटो : इंस्टाग्राम

हरलीन सिंह रांगी के किरदार में थी हितिका 
'धुरंधर: द रिवेंज' में हितिका बाली ने जसकीरत की बहन हरलीन सिंह रांगी का किरदार निभाया था। फिल्म की शुरूआत में जसकीरत के परिवार के साथ ज्यादती की जाती है। इसके बाद वो अपने परिवार का बदला लेने के लिए हथियार उठा लेता है। आगे उसका सफर कई मोड़ लेते हुए उसे हमजा बनने पर मजबूर कर देता है। हमजा बनते ही वो अपनी जिंदगी देश के नाम कर देता है।

हितिका बाली - फोटो : इंस्टाग्राम

हितिका बाली का बैकग्राउंड
हितिका बाली एक अभिनेता-मॉडल हैं, जिन्होंने मिस हिमाचल 2023 का खिताब भी जीता है। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। उनका एक्टिंग करियर पंजाबी फिल्म ‘मधानियां’ से शुरू हुआ। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और स्टेज परफॉर्मेंस में भी काम किया है, और फिर बड़े पर्दे पर कदम रखा।

विज्ञापन

हितिका बाली - फोटो : इंस्टाग्राम

'धुरंधर 2' के बारे में
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म धुरंधर 2 का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 745.23 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, नेट कलेक्शन 623.97 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी समेत कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें