फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स? 16 की उम्र में शुरू की थी मॉडलिंग; कुछ ऐसे हुई अर्जुन रामपाल से पहली मुलाकात

Sat, 22 Aug 2026 08:38 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Gabriella Demetriades: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को गोवा में गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ अपनी शादी को रजिस्टर करवाया। 

विज्ञापन
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला 2018 से एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों ने हाल ही में गोवा में कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते को कानूनी रूप दे दिया है। दोनों ने गोवा के बारदेज सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी रजिस्टर कराई। शादी के बाद एक बार फिर गैब्रिएला के काम, उनकी सोशल मीडिया मौजूदगी और उनकी फैमिली लाइफ को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

विज्ञापन


कैसे हुई अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की मुलाकात?
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स की पहली मुलाकात काफी समय पहले एक कॉमन फ्रेंड (रजत पटेल) की पार्टी में हुई थी, जब गैब्रिएला बहुत कम उम्र की थीं। हालांकि, तब दोनों के बीच कोई खास बातचीत या जुड़ाव नहीं हुआ था। इसके काफी समय बाद, जब दोनों अपने पिछले रिश्तों से बाहर आए, तो वे दोबारा मिले और एक-दूसरे के करीब आए

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स - फोटो : सोशल मीडिया

16 साल की उम्र में शुरू की मॉडलिंग

  • गैब्रिएला ने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी।
  • इसके बाद उन्होंने गौतेंग के सनीसाइड में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की।
  • धीरे-धीरे उन्होंने मॉडलिंग से आगे बढ़कर फैशन और बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखा।
  • इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में गैब्रिएला ने कई एडिटोरियल शूट्स और इंटरनेशनल असाइनमेंट्स किए।
  • भारत आने के बाद उन्होंने फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया।
  • वह कई बड़े फैशन रनवे पर नजर आ चुकी हैं और कई बड़े ब्रांड्स के कैंपेन का हिस्सा भी रही हैं।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में भी किया काम
मॉडलिंग के साथ गैब्रिएला ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 'इश्क झमेला', 'सोनाली केबल' और तेलुगु-तमिल फिल्म 'ऊपिरी' जैसी फिल्मों में काम किया है।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स - फोटो : सोशल मीडिया

फैशन बिजनेस में भी बनाई पहचान

  • गैब्रिएला सिर्फ मॉडल और एक्ट्रेस ही नहीं हैं, बल्कि एक सफल फैशन एंटरप्रेन्योर भी हैं।
  • साल 2012 में उन्होंने ‘डेम’ नाम का रेडी-टू-वियर वुमेन्सवियर लेबल शुरू किया था।
  • इसके अलावा उन्होंने VRTT विंटेज नाम का एक क्यूरेटेड रिसेल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया, जो सर्कुलर फैशन को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव
गैब्रिएला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 7 लाख फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने पोस्ट के जरिए अपने फैशन स्टाइल, ट्रैवल और फैमिली लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। 

ये भी पढ़ें- Awarapan 3: क्या बन रही ‘आवारापन 3’? फिल्म को लेकर बिलाल सिद्दीकी का बड़ा खुलासा, बोले- ‘अभी तक कोई कहानी…’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें