फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं ‘बंदर’ की एक्ट्रेस सपना पब्बी? सुशांत सिंह राजपूत ड्रग केस में नाम आया था सामने; क्या है कनेक्शन?

Fri, 22 May 2026 09:23 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Sapna Pabbi: एक्ट्रेस बॉबी देओल की नई फिल्म बंदर जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म में सपना पब्बी भी लीड रोल में नजर आएंगी। जानिए कौन हैं सपना पब्बी और ड्रग मामले से क्या है कनेक्शन?

विज्ञापन
सपना पब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @sapnapabbi_sappers
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म 'बंदर' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं, वहीं सपना पब्बी उनके अपोजिट नजर आएंगी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 

विज्ञापन

सपना पब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @sapnapabbi_sappers

सपना पब्बी एक ब्रिटिश अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो भारतीय टीवी, फिल्मों और वेब सीरीज में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘बंदर’ के ट्रेलर लॉन्च के बाद फिर से चर्चा में हैं।

सपना पब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @sapnapabbi_sappers

5 जून को रिलीज होने जा रही ‘बंदर’ एक साइकोलॉजिकल ड्रामा और मिस्ट्री फिल्म है, जो आम कमर्शियल फिल्मों से काफी अलग नजर आ रही है। ट्रेलर में बॉबी देओल एक बिल्कुल नए और गंभीर अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वह ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जिस पर कई युवतियों के साथ यौन शोषण और हमला करने के आरोप लगे हैं।

सपना पब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @sapnapabbi_sappers

ट्रेलर आगे बढ़ने के साथ कहानी में सपना पब्बी का किरदार बेहद अहम हो जाता है। पहले वह बॉबी देओल के करीब नजर आती हैं, लेकिन बाद में उनके खिलाफ खड़ी दिखाई देती हैं। इसी ट्विस्ट ने फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

सपना पब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @sapnapabbi_sappers

सपना पब्बी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में टीवी शो 24 से की थी, जिसमें उन्होंने अनिल कपूर के साथ काम किया था। इसके बाद वह ‘खामोशियां’, अरदास करण, ‘मर गए ओए लोको’ और ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

सपना पब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @sapnapabbi_sappers

फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा सपना पब्बी का नाम कुछ साल पहले सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ी जांच के दौरान भी चर्चा में आया था। उन्होंने सुशांत के साथ ‘ड्राइव’ फिल्म में काम किया था। बाद में ड्रग्स जांच से जुड़े कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनका नाम सामने आया।

ये भी पढे़ं- तेजस्वी प्रकाश ने किया बड़ा खुलासा, मां ने दी थी करण के साथ लिव-इन में रहने की सलाह; रिश्ते पर की खुलकर चर्चा

विज्ञापन

बंदर फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
उस समय एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जांच एजेंसियों के सामने पेश होने से पहले सपना पब्बी लंदन चली गई थीं। हालांकि अभिनेत्री ने इन खबरों को गलत बताया था। उन्होंने साफ कहा था कि वह सिर्फ अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए लंदन गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें