कौन है बड़े साहब?
इन सबके बीच फैंस जिस किरदार को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं, वह है ‘बड़े साहब’। इस किरदार को फिल्म का मुख्य विलेन और पूरी कहानी का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। लंबे समय से इस रोल को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं और लोग जानना चाहते थे कि आखिर इस विलेन के किरदार को कौन निभाएगा।
पहले खबरें थीं कि इस रोल में इमरान हाशमी, सलमान खान या अक्षय कुमार नजर आ सकते हैं, लेकिन अब यह सस्पेंस खत्म हो चुका है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक फिल्म में ‘बड़े साहब’ असल में दाऊद इब्राहिम हैं और इस किरदार को पॉपुलर और टैलेंटेड एक्टर दानिश इकबाल निभा रहे हैं।
अवॉर्ड विनिंग एक्टर हैं दानिश इकबाल
दानिश इकबाल एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर, डायरेक्टर और ट्रेनर भी रह चुके हैं। उन्हें खास पहचान वेब सीरीज ‘महारानी 2’ में दिलशाद मिर्जा के किरदार से मिली थी। इसके अलावा वे हाल ही में नाना पाटेकर की फिल्म ‘संकल्प’ में भी नजर आए थे। बता दें कि थिएटर की दुनिया में भी उनका बड़ा नाम है।
कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ इस समय साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है और ‘बड़े साहब’ का किरदार इसकी सबसे बड़ी यूएसपी बनकर उभरा है। अब जब यह साफ हो चुका है कि इस रोल में दानिश इकबाल नजर आएंगे, तो दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।