फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Antara Banerjee: कपड़े उतारे..रेजर से किया हमला! विवादों में मॉडल अंतरा बनर्जी; जानें पूरा मामला

Sun, 16 Aug 2026 04:21 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Antara Banerjee Attacked With Razor: मुंबई की रहने वालीं मॉडल अंतरा बनर्जी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया। रेलवे पुलिस से हुई झड़प के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। अंतरा पर आरोप है कि उन्होंने आरपीएफ के जवान पर रेजर से हमला करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
अभिनेत्री अंतरा बनर्जी विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल और अभिनेत्री अंतरा बनर्जी ट्रेन में हुई एक घटना के चलते चर्चा में हैं। बीतें दिनों अरावली एक्सप्रेस में सफर के दौरान अभिनेत्री की आरपीएफ के जवान के साथ बहस हुई। आरोप है कि इस बहस के दौरान अंतरा ने जवान पर रेजर से हमला कर दिया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
  • यह मामला 12 अगस्त का बताया जा रहा है जब अंतरा बनर्जी शूटिंग के लिए सूरत जा रही थीं।
  • उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था। मगर वह एसी कोच में बैठ गईं।
  • कोच में बैठने के बाद एक्ट्रेस और बाकि यात्रियों के बीच बहस हो गई।
  • मामला संभालने के लिए वहां रेलवे पुलिस के जवान पहुंचे।
  • आरपीएफ कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद आरोप है कि अंतरा ने एक जवान पर रेजर से हमला कर दिया।
  • मामले में अंतरा पर एफआईआर दर्ज की गई है।

गुस्से में आ गईं अंतरा
यह घटना कथित तौर पर बोरीवली और दहानू के बीच हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बनर्जी से आरक्षित सीट खाली करने को कहा गया था। मगर एक्ट्रेस नहीं मानी इसके बाद टिकट कलेक्टर ने आरपीएफ को इसकी जानकारी दी। आरपीएफ के सहायक सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा और कांस्टेबल राजेश कुमार ने कथित तौर पर सबसे पहले हस्तक्षेप किया। मगर अंतरा गुस्से में आ गईं। 
विज्ञापन


खिड़की तोड़ने का भी किया प्रयास
पुलिस का कहना है कि गुस्से में आकर अंतरा ने अपने कपड़े उतार दिए और एक रेजर ब्लेड निकाल लिया। बताया जाता है कि इस घटना में मिश्रा घायल हो गए और बनर्जी भी कथित तौर पर घायल हो गईं। इतना ही नहीं, अंतरा ने कोच से बाहर निकलने की कोशिश में खिड़की तोड़ने का भी प्रयास किया। 

ट्रेन में टिकट ना मिलने से थीं नाराज
आगे अंतरा को दहानू स्टेशन पर उतार दिया और रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अगली सुबह बोरीवली रेलवे पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार अंतरा ट्रेन में टिकट न मिलने से काफी नाराज थीं। 

नोटिस जारी कर रिहा किया
रिपोर्ट्स के अनुसार अंतरा पर 13 अगस्त को एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने उन पर सुरक्षा को खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने, चोट पहुंचाने और अधिकारियों का अपमान करने का मामला दर्ज हुआ। बाद में नोटिस जारी करते हुए अंतरा को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

'कसौटी जिंदगी के' फेम एक्ट्रेस ने जारी किया बयान
वहीं मामले में गिरफ्तार महिला के तौर पर गलती से टेलीविजन एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी का नाम सामने आने के बाद, एक्ट्रेस की टीम ने बयान जारी किया। इस बयान के मुताबिक, 'कसौटी जिंदगी के' फेम अभिनेत्री अंतरा बनर्जी का इस घटना या एफआईआर से कोई लेना-देना नहीं है। एफआईआर में जिस महिला का नाम है, वह ठाणे की रहने वाली मॉडल अंतरा सोहम बनर्जी हैं, जो अलग है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें