'नच बलिए' के आठवें सीजन का आगाज दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की रोमांटिक धुंआदार डांस पर्फार्मेंस के साथ हुआ। लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस यह जानकर बेहद निराश होगें कि उनकी फेवरेट कलाकार दिव्यांका 'नच बलिए 8' के लिए रिहर्सल करते हुए चोटिल हो गई।
कई साल पहले दिव्यांका त्रिपाठी रिहर्सल करते समय सिलिपडिस्क से पीड़ित हो गई थी। हाल ही में डांस की प्रेक्टिस करते समय दिव्यांका को एक बार फिर दर्द महसूस होने लगा। जिसकी वजह से उनका डांस कर पाना मुश्किल हो गया।
इतना ही नहीं दिव्यांका त्रिपाठी के डॉक्टर ने तो उन्हें अपनी कमर पर ज्यादा जोर देने के लिए भी मना कर दिया है। जिसके लिए उन्हें कुछ दिनों के लिए डांस से दूर रहने की सलाह भी दी गई है।
ये भी पढ़े- वरुण धवन और तापसी ने लंदन में शूट किया 'ऊंची है बिल्डिंग'