फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब, कहां और कैसे होगी आशा ताई की विदाई? यहां जानें उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी पूरी जानकारी

Mon, 13 Apr 2026 10:03 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Asha Bhosle: महान गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। वे 92 साल की थीं। जानें कब, कहां और कैसे होगी आशा ताई की विदाई।  

विज्ञापन
आशा भोसले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

92 साल की इस दिग्गज सिंगर का निधन रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण हुआ,, जिन्होंने 7 दशकों से भी ज्यादा समय तक अपनी आवाज से बॉलीवुड पर राज किया। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर लोअर परेल स्थित उनके घर लाया गया। आज उनका अंतिम संस्कार होना है, जानिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी। 

कहां और कैसे होगा अंतिम संस्कार?

विज्ञापन

महान गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में सोमवार दोपहर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार शाम उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और फूल अर्पित किए। साथ ही राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, साथ ही विधायक सुनील शिंदे और प्रसाद लाड ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके निधन पर दुख जताया। 

कब होगा अंतिम संस्कार? 
इस बीच आशीष शेलार ने कहा, ‘आशा भोसले को राजकीय सम्मान दिया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को शाम 4 बजे किया जाएगा।’ गायिका के बेटे आनंद ने बताया कि लोग सोमवार सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं, जहां वह रहती थीं। उन्होंने कहा, ‘उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।’

विज्ञापन


आशा भोसले बहुत प्रतिभाशाली गायिका थीं। उन्होंने 80 साल लंबे करियर में ढेर सारे यादगार गाने गाए। उनकी आवाज में गहरी भावना थी, जिसने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। ‘आशाताई’ के नाम से मशहूर आशा भोसले को पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें