बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया के ब्रेकअप की खबरें कई दिनों से चल रही थीं। माना जा रहा था कि आलिया और सिद्धार्थ के बीच ये दूरियां फिल्म 'अ जेंटलमैन' में सिद्धार्थ की को-स्टार जैकलीन की वजह से आई हैं।
पढ़ें- तो इसलिए आलिया वरुण ने बना ली है एक दूसरे से दूरियां...
इन सब अफवाहों के बीच सिद्धार्थ आलिया के फैंस दुआ कर रहे थे कि दोनों स्टार के बीच सब कुछ ठीक होने की खबर आ जाए। लेकिन नेहा धूपिया के शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
सिद्धार्थ मल्होत्रा से जब नेहा धूपिया से उनके शो 'नो फिल्टर नेहा' में उनका रिलेशनशिप स्टेटस पूछा तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया। 'आई एम वेरी मच सिंगल' ।