फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: जब भारती की तरह 'लल्ली' बने शाहरुख खान, इमोशनल हो गईं लाफ्टर क्वीन, वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 02 Feb 2025 06:00 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान का भारती सिंह के लल्ली के किरदार को कॉपी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख और भारती एक साथ एक लाफ्टर शो के मंच पर दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
भारती सिंह -शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई अभिनेताओं ने शाहरुख खान की विनम्र होने की बात की है। हाल ही में कॉमेडियन भारतीय सिंह ने सुपरस्टार के साथ भावनात्मक पल को याद किया है। भारती ने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं था कि शाहरुख ऐसा करेंगे, लेकिन उन्होंने किया।
विज्ञापन

भारती की तरह लल्ली बने शाहरुख खान
हाल ही में एक बातचीत में, उन्होंने इस शो के बारे में खुलकर बात की और बताया कि यह उनके लिए इतना मायने क्यों रखता है। ठगेश शो पर बात करते हुए भारती ने बताया, "मैं इंडस्ट्री में नई थी, अपने गांव से ही आई थी। मुझे अंदाजा नहीं था कि शाहरुख सच में लल्ली के रूप में प्रदर्शन करेंगे या नहीं। मुझे यह भी नहीं पता था कि यह कितना भव्य होगा। मैंने उनसे पूछा, 'सर, क्या आप लल्ली की तरह कपड़े पहनेंगे?' और उन्होंने तुरंत कहा, 'हां।']


भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @bharti.laughterqueen
लाइव में शाहरुख ने कही ऐसी बात
कॉमेडी नाइट्स बचाओ के कुछ शोज में शाहरुख खान नजर आए। जहां, भारती सिंह एक कंटेस्टेंट थीं। शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख लल्ली की तरह कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। इसके बाद भारती ने शाहरुख को गले लगाया। भारती ने धीरे से शाहरुख को बोला धन्यवाद और उनके हाथों को भी चूमा।

Anees Bazmee: डायरेक्टर अनीस ने लिखा-‘पागलपन की तैयारी शुरू’, इस देश में होगी नो एंट्री 2 की शूटिंग

विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में कथित तौर पर अभिषेक बच्चन और शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी हैं। भारती के पॉडकास्ट की बात करें तो, लाफ्टर शेफ फेम भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ लोकप्रिय हस्तियों के साथ बातचीत करती नजर आती हैं, इसके अलावा उनका पॉडकास्ट भी आता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें