फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan-Kareena: जब सैफ अली खान ने परिवार की सेफ्टी के लिए पैपराजी को लगाई फटकार, बोले- हमारे बेडरूम...

Thu, 16 Jan 2025 02:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पटोदी खानदार के 10वें नवाब सैफ अली खान बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। जब बात उनके परिवार पर आती है तो वह किसी को भी नहीं बख्सते हैं। सैफ पर हुए जानलेवा हमले से पहले उन्होंने खुद एक बार पैपराजी को अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
जब सैफ अली खान ने परिवार की सेफ्टी के लिए पैपराजी को लगाई थी फटकार - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16 जनवरी, 2025 को अभिनेता के घर पर हुए हमले में उन पर बेरहमी से हमला किए जाने की खबर आई, तो पूरा बॉलीवुड हिल गया। सैफ पर हमले ने मशहूर हस्तियों के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल, इस दुखद घटना के घटित होने से कुछ समय पहले सैफ ने खुद एक बार पैपराजी को उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर हुए खरी-खोटी सुनाई थी।
विज्ञापन

 

क्या है पूरा मामला
मार्च 2024 में, सैफ और उनकी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान एक शाम जब घूमकर घर लौटे तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनका पीछा उनकी बिल्डिंग तक किया। यही नहीं बल्कि उस दौरान पैपराजी बिल्डिंग के अंदर तक घुस गए थे। घुसपैठ से परेशान सैफ ने उनके व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा था: 'आप एक काम करिए, हमारे बेडरूम में आ जाइए।' सैफ के ताने के बावजूद, फोटोग्राफरों ने सैफीना का पीछा करना बंद नहीं किया।

पैपराजी के साथ हुई घटना के बाद सैफ ने दिया था बयान
सैफ अली खान ने इस घटना के बाद उन्होंने सुरक्षा गार्ड को बिल्कुल भी दोषी नहीं ठहराया बल्कि, उन्होंने महसूस किया कि गलती पैपराजी की थी क्योंकि उन्हें सीमाएं सीखने की जरूरत है। सैफ ने कहा, "हम हर समय पैपराजी के साथ सहयोग करते हैं और हम समझते हैं, लेकिन घर के बाहर, गेट के बाहर तक एक सीमा है। इसीलिए मैंने बेडरूम वाली बात बोली" सैफ ने आगे कहा, "इमारत के सुरक्षा गार्ड को बर्खास्त नहीं किया जा रहा है, यह उसकी गलती नहीं है और ना ही कोई उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहा है क्योंकि हम ऐसा नहीं करना चाहते हैं। हालांकि, वे निजी संपत्ति के अंदर घुस गए थे वह भी सुरक्षा गार्ड को पार करते हुए, जो सरासर गलत है।''

यह भी पढ़ें:
Actors Attacked: सैफ अली खान से पहले सलमान तक कई सितारे हो चुके हैं जानलेवा हमले के शिकार, देखिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन

सैफ पर हुआ जानलेवा हमला
आज चोरों के एक समूह ने करीना कपूर और सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर हमला किया, जब वे कथित तौर पर सो रहे थे। घटना रात करीब 2:30 बजे की हुई और जब सैफ ने चोरों का विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर छह बार चाकू से वार किया। घर में मौजूद बाकी लोगों के जागते ही लुटेरे भाग गए, जिसके बाद सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मुंबई पुलिस लगातार इस घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:
Jr NTR-Pooja Bhatt Shocked: जूनियर एनटीआर-पूजा भट्ट हुए शॉक्ड, सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले पर दिया रिएक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें