फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teja Sajja: जब 'हनु-मान' देखकर रणवीर को पसंद आई तेजा सज्जा की अदाकारी, फोन करके की अभिनेता की जमकर तारीफ

Sun, 24 Nov 2024 12:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तेजा सज्जा ने हाल ही में हनु-मान की सफलता पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म को देखने के बाद रणवीर सिंह ने उन्हें कॉल करके उनकी तारीफ की थी। 
विज्ञापन
रणवीर सिंह, तेजा सज्जा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म हनु-मान में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर यह साबित कर दिया था कि दर्शक नई और अनोखी कहानियों को खूब पसंद करते हैं। फिल्म की सफलता के बाद अब फ्रेंचाइजी के अगले भाग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिसमें ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के रूप में नजर आने वाले हैं। इस बीच तेजा सज्जा ने हाल ही में फिल्म की सफलता पर खुलकर बात की है।

विज्ञापन

फिल्म की सफलता पर तेजा सज्जा का बयान

फिल्म की शानदार सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजा सज्जा ने ई-टाइम्स से कहा, “फिल्म की सफलता ने हमें बड़ी जिम्मेदारी दी है। साथ ही, हमें एक बड़ा मौका भी मिला है ताकि हम अपनी कहानियों को वैश्विक स्तर पर साझा कर सकें।”


जब रणवीर सिंह ने की तेजा सज्जा की तारीफ

इस बातचीत में तेजा सज्जा ने फिल्म की सफलता के बाद के अपने यादगार पलों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अभिनय के लिए सबसे यादगार सराहना रणवीर सिंह से मिली। तेजा ने साझा किया, “रणवीर ने मुझे कॉल किया और हमारी शानदार बातचीत हुई। उन्होंने फिल्म को बेहद पसंद किया और मेरे अभिनय के हर छोटे-से-छोटे पहलू पर चर्चा की।” यह प्रशंसा तेजा के लिए किसी बड़े पुरस्कार से कम नहीं थी।

विज्ञापन

इस फिल्म में दिखेंगे तेजा सज्जा

वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजा सज्जा अगले साल फिल्म मिराई में एक सुपर योद्धा के रूप में दिखेंगे। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, मराठी और चीनी भाषाओं में रिलीज होगी।
Shabana Azmi: फ्रांस में शबाना आजमी को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, फेस्टिवल में दिखाई गई फिल्में

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें