रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का ब्रेक-अप हुए लंबा वक्त हो चुका है। दोनों लंबे समय तक साथ रहने के बाद अलग हो गए थे। लेकिन अलग होने के बाद भी कभी दोनों ने एक-दूसरे को लेकर कोई कड़वी बात नहीं की। दोनों अलग होने के बाद फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में साथ आए और फिल्म सुपरहिट रही।
हाल ही में रणबीर और दीपिका ने इम्तियाज अली की तमाशा की शूटिंग खत्म की है। आखिरी सीन के बाद जब पूरी यूनिट विदा हुई तो उदासी हर किसी के चेहरे पर थी, लेकिन दीपिका और रणबीर के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इसको देखकर यूनिट के लोग भी देखकर देखते रह गए।
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, दोनों को इस तरह इमोशनल देखकर वहां मौजूद तमाम लोग भी ये कहने पर मजबूर हो गए कि आज भी दोनों एक-दूसरे का साथ पसंद करते हैं।